समस्तीपुर: मुम्बई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से ढाई करोड़ की जेवरात के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार चोरों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौरा गांव से मुंबई पुलिस ने स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये के जेवरात के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर की पहचान स्थानीय रामचंद्र मंडल के पुत्र राजा कुमार और मधुबनी जिला के खुटौना थाना क्षेत्र के सिहुला गांव के विनोद यादव के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।आरोप है कि उक्त दोनों युवक ज्वेलरी कारोबारी के घर में दो साल से घरेलू काम कर रहा था।

जब उसने मालिक पर विश्वास जमा लिया तो उसने अपने दोस्त के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। दोनों आरोपी को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तार चोरों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजा कुमार और नीरज कुमार मुंबई में ज्वेलरी कारोबारी के घर काम करता था। 10 फरवरी को ज्वेलरी कारोबारी सुनीता जबेरी के घर में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए के हीरा और सोना चुरा कर वहां से भाग निकला। दोनों घटना के बाद 10 फरवरी को ही अपने गांव के लिए ट्रेन से निकल गए थे।

Midlle News Content

चोरी के बाद कारोबारी के द्वारा मुंबई के खार थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।जिसके बाद मुम्बई पुलिस की टीम शुक्रवार को हथौड़ी थाना पहुंची। जहां आरोपी के घर से चोरी की गई हीरा और सोना के जेवरात बरामद किया। पुलिस चोरी गई समान के साथ दोनों आरोपी को ट्रांसिट रिमांड के लिए समस्तीपुर न्यायालय में पेश किया और फिर उसे अपने साथ लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।

हालांकि इस मामले में मुम्बई पुलिस मीडिया के सवालों से बचती रही।जानकारी के मुताबिक, राजा और नीरज दोनों 13 फरवरी को मुंबई से पवन एक्सप्रेस से निकले थे।दोनों ट्रेन की जनरल बोगी में कपड़ों आदि के बीच बोरे में जेवरात छिपाकर लाए थे। दोनों ही 15 फरवरी की रात अपने-अपने घर पहुंचे थे। दोनों मैट्रिक के परीक्षार्थी भी हैं। दोनों ने ही 16 को मैट्रिक परीक्षा भी दी। इसी दौरान 16 फरवरी की रात पहले पुलिस ने मधुबनी के नीरज को गिरफ्तार किया।

फिर नीरज के साथ पुलिस हथौड़ी के भटौरा गांव पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी कर राजा को भी गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि कुछ जेवरात नीरज के घर से और जेवरात राजा के घर मिले। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने यह सोच कर चोरी की घटना को अंजाम दिया कि जेवर बेचकर वहीं कोई कारोबार करेंगे। वापस मुंबई लौट कर नहीं आएंगे। लेकिन अब दोनों को हवालात में जाना पड़ेगा। मुंबई पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -