बेगूसराय में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय पुलिस ने रविवार की देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया वहीं उसकी निशानदेही पर एक अन्य जगह पर छापेमारी कर फायरिंग में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया। बेगूसराय पुलिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार बीती रात लोहियानगर में एक युवक अपने घर पर जन्मदिन का पार्टी मना रहे थे तभी वहां पहुँच कर दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से एक अन्य युवक ने फायरिंग की। घटना की सूचना पर लोहियानगर ओपी अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, सशस्त्र बल एवं टाइगर मोबाइल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने अपना पहचान लोहियानगर ओपी अंतर्गत बाघा वार्ड संख्या 29 निवासी आदित्य कुमार बताया।

गिरफ्तार युवक से पूछताछ में उसने बताया कि दहशत फ़ैलाने के लिए उक्त युवक को दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने के लिए हथियार बाघा वार्ड संख्या 24 निवासी मनीष कुमार उर्फ़ मनीष बाबा ने दिया था। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मनीष कुमार के घर से हथियार भी बरामद कर लिया वहीं उक्त युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -