साइकिल पर संडे अभियान के तहत किया जा रहा पौधा वितरण

डीएनबी भारत डेस्क 

साइकिल पे संडे अभियान के तहत नगर परिषद बीहट के अलग अलग विद्यालयों में लगातार तीसरे दिन भी पौधा वितरण कार्य जारी है। इसको लेकर स्कूली छात्रों के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार के दिन भी राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट के 100 स्कूली छात्रों के बीच पौधा वितरण किया गया।

Midlle News Content

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभियान के संयोजक डॉ कुन्दन कुमार ने बताया कि साइकिल पे सन्डे अभियान का एक छोटा सा प्रयास है कि हम अपने आसपास की धरती को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाएं। इसी के तहत इस बरसात के मौसम में 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया। इसी के तहत यह प्रयास जारी है।

संयोजक ने कहा कि इसमें विशेष रूप से आपका आंचल संस्था की कामिनी कुमारी का बहुत बड़ा योगदान है जिनके माध्यम से पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं आपका अभियान, आपका सम्मान का नेतृत्व कर रहे अंशु कुमार ने कहा कि अब तक राजकीयकृत मध्य विद्यालय मसनदपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेमकरणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीहट नम्बर 1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीहट नम्बर 2 में पौधा वितरण किया गया है।

शेष सभी विद्यालयों में भी पौधा वितरण किया जाएगा। मौके पर विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, अनुपमा सिंह, अभियान के वरीय साथी विनोद भारती, हिमांशु, प्रवीण, नीतीश, अनिकेत, राजा, अर्पित, आकाश, विकास, श्याम सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -