नालंदा: पिछले दिनों उत्कर्ष बैंक के कर्मी के साथ हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दस हजार रुपए मोबाइल टैब एक मोटरसाइकिल एवं अन्य समान बरामद, चार गिरफ्तार

 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

पिछले दिनों एकंगरसराय थाना क्षेत्र इलाके के तेल्हाडा एकंगरसराय रोड में हथियार के बल पर अज्ञात बदमाशों के द्वारा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ 45000 नगद एवं मोबाइल टैब समेत कई अन्य समान की लूट हुई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस मामले का उद्वेदन कर लिया है।

31 जुलाई की 9:00 बजे रात में तेल्हाडा एकंगरसराय रोड में को अजय कुमार रुपए कलेक्शन कर लौट रहे थे। तभी चार की संख्या में बदमाशों ने उन्हें रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इस घटना का मास्टरमाइंड चिंटू कुमार की गिरफ्तारी की। उसके बयान के आधार पर अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। 10000 नगद एक मोबाइल टैब एक मोटरसाइकिल फिंगरप्रिंट बरामद किया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -