3 दिनों से गायब पेट्रोल पंप मैनेजर के परिजनों ने अनहोनी की आशंका को लेकर एसपी से मिल कार्रवाई की मांग

0

डीएनबी भारत डेस्क 

राजगीर थाना क्षेत्र के दांगी टोला स्थित राजगीर ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के मैनेजर शिव शंकर शर्मा पिछले 17 फरवरी से गायब हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी रूबी देवी ने थाने में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से रविवार को नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा से मिलकर कार्रवाई की मांग की एसपी ने परिजनों को सकुशल वापसी का आश्वासन दिया है।

Midlle News Content

रूबी देवी ने बताया कि 17 फरवरी को उनका पति शिव शंकर शर्मा प्रतिदिन की तरह राजगीर ऑटोमोबाइल के पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए सुबह 6 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि एक 2 घंटे बाद वापस लौट आएंगे। मगर वापस लौट कर नहीं आए। मालिक से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि वह काम करने यहां आए थे मगर कुछ देर के बाद वापस चले गए हैं। परिजनों का आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के कारण उन्हीं लोगों ने कुछ इस तरह की घटना को अंजाम दे रखा है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -