पशुधन जागृति अभियान के तहत पशु बांझपन निवारण शिविर सह जागरूकता अभियान का आयोजन

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में शनिवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “पशुधन जागृति अभियान के तहत पशु बांझपन निवारण शिविर सह जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर पंकज कुमार,उपनिदेशक प्रसार शिक्षा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,पटना,डॉक्टर रामपाल वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान,कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय,डॉक्टर सरोज कुमार वरीय वैज्ञानिक,बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,पटना एवं डॉक्टर रणवीर कुमार सिंह पशु वैज्ञानिक औषधि,बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,पटना ने संयुक्त रूप से किया।

Midlle News Content

अपने संबोधन में डॉ रामपाल ने बांझपन निवारण शिविर के आयोजन को किसानों के लिए अत्यंत ही लाभप्रद और आवश्यक बताया उन्होंने पशुओं में बांझपन की कारणों पर भी चर्चा की उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपनिदेशक प्रसार,डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि दुधारू पशुओं में बांझपन की समस्या अति विकराल है तथा समय पर गर्भधारण नहीं कर पाने की वजह से किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है,इसी समस्या के निवारण हेतु विश्वविद्यालय ने भारत सरकार,कृषि विज्ञान केंद्र और बिहार सरकार के पशुपालन विभाग के सहयोग से इस जागरूकता सेमिनार और शिविर का आयोजन किया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य के 13 आकांक्षी जिलों में किया जा रहा है. जिसमें बेगूसराय जिला भी चयनित है। सेमिनार को संबोधित करते हुए बवरीय वैज्ञानिक डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला सहित पूरे बिहार राज्य के पशुओं में Anestrus अथवा समय पर गर्म न होना और Repeat Breeding अर्थात गर्भधारण नहीं करने की समस्या बहुतायत में है।शोध के द्वारा पता चला है कि पशुओं को संतुलित आहार के साथ मिनरल मिक्सर दिया जाए।इस अवसर पर पशु बांझपन निवारण शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया.

जिसमें बांझपन के अलावे परजीवी जनित रोग दस्त, थनैला, अफरा इत्यादि समस्या से ग्रसित पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया तथा दवा भी वितरित की गई।मौके पर मौजूद किसानों ने कार्यक्रम की सराहना की। शिविर में लगभग 40 पशुओं का इलाज किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर रणवीर कुमार सिंह पशु वैज्ञानिक औषधि, डॉ विपिन विषय वस्तु विशेषज्ञ, पशु चिकित्सा, कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय, एवं अमित कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -