प्रतिमा विसर्जन के दौरान बेगूसराय, औरंगाबाद का बाद अब छपड़ा में बबाल, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

छपड़ा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प।

छपड़ा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील।

डीएनबी भारत डेस्क

 
प्रतिमा विसर्जन के दौरान बेगूसराय जिला के बलिया प्रखंड एवं औरंगाबाद के बाद अब छपरा में दो समुदाय के बीच झड़प हो गई है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले की है। जहां शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 5:30 बजे दुर्गा प्रतिमा को लेकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए जा रहे थे।

Midlle News Content

इसी दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद छिड़ गया और मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा। और इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। इस पत्थड़बाजी की घटना में 04-05 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सभी घायल का सदर अस्पताल में  इलाज कराया।

जानकारों के मुताबिक छपड़ा जिला के भगवान नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके से प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा गुजर रही थी। अचानक दो समुदायों के लोगों में भीड़ंत हो गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी की जाने लगी। इस घटना में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद दूसरा शोभा यात्रा में शामिल पक्ष उग्र हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी गौरव मंगला, डीएसपी संतोष कुमार एवं भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गए। वहीं महौल तनावपूर्ण देखकर एसपी के निर्देश पर घटना वाले इलाके को पुलिस छावनी में तब्दीलकर कर दिया। वहीं एसपी खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -