पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , खोदावन्दपुर पुलिस व एफएसएल की टीम जांच पड़ताल में जुटी

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा पंचायत के वार्ड नं 06 निवासी लालो राम की 25 वर्षीया पत्नी रुबी देवी ने पारिवारिक विवाद के दौरान बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका को दो संतान है जिसमें 5 वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी एवं 3 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार शामिल है। मृतका का मायका चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में है।

Midlle News Content

मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला समूह से चार-पांच किस्त उठायी हुई थी। किस्ती चुकाने के लिए उसके पास रुपए नहीं थे।उसने अपने पति से मोबाइल पर बात कर रुपये देने की मांग की। इसी दौरान उसको अपने पति से कहासुनी हो गयी। इसी गुस्से में इस महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुअनि अंजली भारद्वाज, कन्हैया कृष्ण, एएसआई प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। एफ एस एल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर  जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं दूसरी ओर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -