बीहट एक के पैक्स अध्यक्ष पद पर पवन ने मारी बाजी तो राजवाड़ा में पंकज हुए विजई

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बीहट एक के पैक्स अध्यक्ष पद पर पवन कुमार ने सफलता पाकर लगातार दो बार से पैक्स अध्यक्ष रहे जयप्रकाश सिंह को 151 मत से पराजित कर दिया। बीहट एक के कुल 2024 मतदाताओं में से 1085 मत शुक्रवार को डाले गए थे। जिसमें पवन कुमार को 597 मत और जयप्रकाश सिंह को 446 मत प्राप्त हुआ। पवन की जीत पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार बबलू, श्यामनन्दन सिंह पन्नालाल, रामकृष्ण, कौशल किशोर सिंह, सुबोध कुमार ने बधाई दी।

वहीं दूसरी तरफ राजवाड़ा पैक्स अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार विजयी हुए। मतगणना में पंकज कुमार को 261 मत प्राप्त हुआ जबकि शत्रुघ्न राय को 168 मत प्राप्त हुआ। इस तरह से निर्वाची पदाधिकारी सह बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बीहट एक पैक्स अध्यक्ष पद से पवन कुमार एवं राजवाड़ा पैक्स अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार को सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया। जिसके साथ ही समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। सभी पुष्पमाला से सम्मानित किया तो निर्वाची पदाधिकारी सह बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने जीत की प्रमाण पत्र भी हाथों हाथ दिया।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -