बेगूसराय जिला कबड्डी संघ का सांगठनिक चुनाव संपन्न

जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार निर्वाचित। तकनीकी समिति श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, पवन कुमार, भवेश कुमार को निर्वाचित किया गया। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ का सांगठनिक चुनाव संपन्न

डीएनबी भारत डेस्क 

जीरोमाइल स्थित होटल युवराज डिलक्स के सभागार में रविवार को बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। संचालन संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार टूना ने किया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में अवकाश प्राप्त न्यायिक दंडाधिकारी बीरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं पर्यवेक्षक के रूप में अंतरराष्ट्रीय रेफरी राणा रंजीत सिंह को नामित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के नयी कमिटी के गठन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कबड्डी संघ निरंतर नयी ऊंचाई को पाते रहे। कबड्डी संघ के प्रति सहयोग सदा बना रहेगा। वहीं बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने संघ के नयी कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबों के सहयोग से कबड्डी के क्षेत्र में सेवा दिया और आगे भी सदा खेल व खिलाड़ियों के संवर्धन में सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के दो महिला कोमल कुमारी एवं रिया कुमारी को सचिवालय कर्मी के पद पर कार्यरत होने पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अधिकारियों द्वारा माला व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Midlle News Content

मौके पर चन्द्रप्रकाश सिंह, संतोष कुमार, रविशंकर कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। वहीं सर्वसम्मति से बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के मुख्य संरक्षक पद पर उपेन्द्र प्रसाद सिंह एवं चैयरमेन पद पर श्यामनंदन सिंह पन्नालाल को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह, सचिव पद पर सरोज कुमार उर्फ घंटी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार टूना, संजय सिंह, परमानंद सिंह, प्रो शिवशंकर सिंह, राजकुमार सिंह राजू, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव आदित्य कुमार अंबर, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य के रुप में अम्बरीश कुमार, विनय कुमार, राजीव कुमार, संजीत कुमार, विपिन राज, डा कुंदन कुमार, मुकेश कुमार, चयन समिति पद पर भवेश कुमार, नंदन कुमार, पुलकित कुमार, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी, रेफरी बोर्ड में नंदन कुमार, अमरेश कुमार पासवान, आदित्य कुमार अंबर, सुरेन्द्र कुमार सिंह, पुलकित कुमार को स्थान मिला।

वहीं नव निर्वाचित मुख्य संरक्षक, चैयरमेन, अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, स्थानीय पत्रकार बिपीन कुमार सिंह, अशोक पासवान, मुकेश कुमार मिश्रा, ए के संजीत, राहत रंजन, धर्मवीर कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -