कर्नाटक की जीत पर तेघड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

डीएनबी भारत डेस्क 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखा जा रहा है। जगह जगह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस जीत का जश्न मना रहे हैं। रविवार को तेघड़ा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पार्टी का झण्डा लेकर पटाखा फोड़ते हुये विजय जुलूस निकाला एवं नारेबाजी करते हुये पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा मिठाइयाँ बाँटकर अपने खुशी का इजहार किया।

Midlle News Content

इस अवसर पर अपने संबोधन में वरिष्ठ नेता अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार कर कांग्रेस की मोहब्बत की राजनीति को अपनाया है। पार्टी नेता रूबी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मजबूती के साथ भाजपा एवं आरएसएस के नापाक इरादों को विफल करने के लिये संघर्ष कर रही है। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह, रूबी शर्मा, चुनचुन राय, राजीव रंजन सिंह, तेघड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, रविरंजन, हरिवंश कुमार, सरोज कुमार पासवान, पिंकू सिंह, रामबाबू साह, विभेष सिंह, रौशन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored -

- Sponsored -