पुत्र पर लगा दुष्कर्म का आरोप, घर में घुस वृद्ध पिता के साथ बेरहमी

 

डीएनबी भारत डेस्क 

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के एक मोहल्ले में लोगों ने घर में घुसकर एक वृद्ध की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों ने वृद्ध व्यक्ति की आंख भी फोड़ने का प्रयास किया। दरअसल इसी इलाके में वृद्ध व्यक्ति के पुत्र के ऊपर घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।

Midlle News Content

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी पुत्र के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस घटना में आरोपी पुत्र के पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए या फिर यूं कहें कि वृद्ध व्यक्ति मॉब लिंचिंग का शिकार होते-होते बच गया।

गनीमत यह रही कि वक्त रहते 112 और स्थानीय सोहसराय कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई जिसके कारण वृद्ध व्यक्ति की जान बच सका। फिलहाल वृद्ध का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -