बीरपुर में वरीय अधिकारियों के आदेश की धज्जी उड़ा रहे अधिकारी

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर में भाद्र कृष्ण पक्ष अष्टमी को मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने से संबंधित जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक के विशेष शाखा बिहार पटना द्वारा पत्रांक 94/24 दिनांक 12/08/2024 के माध्यम से आदेश निर्गत किया गया था कि बेगूसराय जिला के तेघड़ा, मंझौल, बखरी व बेगूसराय अनुमंडल के विभिन्न गांवों में दिनांक 26/08/2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के अवसर पर प्रतिमा स्थापित कर पुजा अर्चना के साथ झुला आदि की भी व्यवस्था किया जाता है।

ऐसी हालत में कतिपय अराजक, असामाजिक शरारती तत्वों के द्वारा छोटी छोटी घटनाओं को विस्तृत स्वरूप देने कि चेष्टा के फलस्वरूप पूजा स्थल पर तनाव एवं विधि व्यवस्था की गहन समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने से संबंधित आदेश दिए गए हैं। पत्र के माध्यम से आसंका भी व्यक्त किया गया है कि कतिपय असमाजिक तत्वों के द्वारा भीड़ का लाभ उठा कर शरारती तत्वों के द्वारा महिलाओं के साथ छिटाकशी, छेड़खानी भी किया जाता है।

इस से निपटने के लिए सभी पुजा पंडालों,आवागमन के रास्ते में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी,महिला बल, सशस्त्र बल, लाठी बल का प्रतिनिधित्व वीरपुर थाना क्षेत्र में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के लिए किया गया। उक्त पत्रांक दिनांक के आदेशानुसार रिजर्व सह मोबाइल टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरपुर के पंकज कुमार शक्ति धर और थाना अध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर संजीव कुमार के साथ 1-4 लाठी और 1-4 सशस्त्र बल के साथ विशेष प्रस्थिति के लिए रखा गया।

Midlle News Content

जनप्रेरणा समिति विश्वकर्मा चौक वीरपुर के लिए पंकज कुमार सिंह कृषि समन्वयक वीरपुर व पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा व पु अ नी कुमारी प्रियंका अर्श के साथ 2-8 लाठी बल, 1-4 सशस्त्र बल, वहीं द ग्रेट यूथ सोसायटी वीरपुर पोस्ट आफिस के पास आयोजित श्री कृष्ण पुजा के लिए कुलानन्द सहनी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा वीरपुर पु अ नी अजय कुमार -2 के साथ 1-4 लाठी बल और 1-4 सशस्त्र बल को प्रनियूक्त किया गया है.वहीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पुजा समिति वीरपुर सुरहा चौक के लिए कनिय अभियंता मनरेगा वीरपुर पु अ नी परमा कुमार पासवान वीरपुर थाना से दिनांक 26/08/2024 के अपराह्न 4 बजे से लेकर 31/08/2024/ तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।

इन प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों में से पंकज कुमार सिंह कृषि समन्वयक और पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को तो यदा कदा देखा जा रहा है। लेकिन प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों में पु अ नी कुमारी प्रियंका अर्श, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा वीरपुर कुलानन्द सहनी, पुअनि अजय कुमार 2, कनीय अभियंता मनरेगा वीरपुर संजय कुमार, पुअनि परमा कुमार पासवान उक्त निर्धारित प्रतिनियुक्ति समय से 30/08/2024 के अपराह्न 05:20 बजे तक में उपस्थित नहीं हो पाए जो पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिहार पटना के पत्रांक 94/24 दिनांक 12/08/24 के आदेश का तो घोर उलंघन है।

साथ ही इनके नहीं रहने से गुरुवार को असमाजिक तत्वों ने परम्परागत जानलेवा हथियार लोहे की खंती लेकर 8 बजे रात्रि से 1 बजे रात्रि तक जमकर उत्पात मचाते रहा।1 बजे रात्रि में आई पुलिस जिन्हें भारतीय दण्ड संहिता की धारा 133(ए) एवं 505 भा.द.वी. के तहत गिरफतार कर कार्रवाई करना चाहिए था। लेकिन पुलिस पदाधिकारी द्वारा कार्यवाही के बदले उक्त बदमाशों को दो चार लाठी देकर छोड़ दिया गया। हद तो इस बात का है कि स्थानीय पदाधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के मिली भगत से धरल्ले से लाखों रुपए का जुआ खेल होते रहा।

मौजूद लोगों ने बताया कि 50 हजार पदाधिकारी को व 1 लाख 50 हजार रुपए स्वयं सेवी संस्थाओं ने लिया है। जिससे प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिस बल प्रत्युक्त स्थल से गायब रहते हैं।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -