अक्टूबर 2025 तक बनकर आमलोगों की सुविधा के लिए समर्पित होगा बरौनी गांव 09 स्पेशल गुमती पर रोड ओवरब्रिज

बिहार सरकार ने दिया स्वीकृति 18 अप्रैल को होगी निविदा प्रक्रिया, लगभग 56 करोड़ की राशि से तैयार होगा ओवरब्रिज, केन्द्र सरकार रेल विभाग ने लगभग एक वर्ष पहले ही बिहार सरकार को दे दिया था अपनी सहमती और राशि..।

बिहार सरकार ने दिया स्वीकृति 18 अप्रैल को होगी निविदा प्रक्रिया, लगभग 56 करोड़ की राशि से तैयार होगा ओवरब्रिज, केन्द्र सरकार रेल विभाग ने लगभग एक वर्ष पहले ही बिहार सरकार को दे दिया था अपनी सहमती और राशि..।

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा बरौनी मुख्य मार्ग 09 स्पेशल गुमती पर रोड ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता हुआ साफ। आगामी 18 अप्रैल को होगी 09 स्पेशल गुमती पर रोड ओवरब्रिज निर्माण की निविदा प्रक्रिया। विश्वस्त सूत्र की माने तो बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग की ओर से बरौनी गांव के इस गुमती पर ओवरब्रिज बनाये जाने को लेकर निविदा के बारे में विभागीय सूचना जारी कर दी गई है।

बताते चलें की क्षेत्र के लोगों की इस ज्वलंत समस्या को लेकर बेगूसराय के गौरव तत्कालीन सांसद भोला बाबू ने 2017 में आवाज उठाई थी। और वर्तमान सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से अब यह सफल होता दिख रहा है। हलांकि इस कार्य में सांसद रेल प्रतिनिधि सोनपुर मंडल सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने सांसद के निर्देश पर तर्कपूर्ण ढंग से क्षेत्र के लोगों की समस्या की आवाज रेल पदाधिकारी एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक में लगातार उठाते रहे। और बरौनी गांव 09 स्पेशल गुमती, 07बी अम्बे सिनेमा वाली गुमती एवं राजवाड़ा 61 स्पेशल गुमती बंद रहने को लेकर क्षेत्र के लोगों को होने वाली परेशानी से रेल विभाग के पदाधिकारी को रेल विभाग द्वारा आहूत की जाने वाली हर बैठक में अवगत कराते रहे और उक्त सभी गुमती पर रोड ओवरब्रिज निर्माण की मांग लगातार करते रहे।

इस बीच बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भोला बाबू के द्वारा जिला के विकास के लिए की जाने वाली पहल को गति दी और भारत सरकार केन्द्रीय रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाक़ात कर क्षेत्र की इस ज्वलंत समस्या से अवगत कराया एवं पहल की मांग की। जिसके बाद रेल विभाग की इस कार्य को लेकर विभागीय प्रक्रिया में तेजी आई। वहीं पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल सांसद प्रतिनिधि केशव शाण्डिल्य ने केन्द्रीय मंत्री के निर्देश पर रेल विभाग की बैठक में केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में 09 स्पेशल बरौनी फ्लेग, 07बी अम्बे सिनेमा, 61 स्पेशल राजवाड़ा गुमती पर रोड ओवरब्रिज निर्माण की क्षेत्र के लोगों की मांग को तर्कसंगत सोनपुर डीआरएम, जीएम हाजीपुर, रेल मुख्यालय दिल्ली तक लगातार अवगत कराते रहे।

अंतत: बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का प्रयास रंग लाया और रेल विभाग ने अपनी सहभागिता की राशि बिहार सरकार को देकर उक्त गुमती पर रोड ओवरब्रिज निर्माण को लेकर अपनी विभागीय सहमति दी। अब बिहार सरकार अपनी सहभागिता की राशि मिलाकर उक्त कार्य की निविदा करनी थी। जिसमें विलंब होता देखकर बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग मंत्री से बात की और जिसके बाद बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग ने 09 स्पेशल गुमती पर रोड ओवरब्रिज निर्माण को हड़ी झंडी दे दी है।

Midlle News Content

क्षेत्र के जानकारों व प्रबुद्ध लोगों ने साफ-साफ स्वरों में कहा क्षेत्र के लोगों की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं के निजात के लिए लगातार प्रयासरत रहने वाले केशव शाण्डिल्य के लगातार प्रयास का फल है जो आज बरौनी गांव के 09 स्पेशल गुमती पर रोड ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सांसद स्व भोला बाबू , वर्तमान सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रेल मंत्री भारत सरकार व सोनपुर मंडल रेल प्रतिनिधि सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य को क्षेत्र के लोगों की ज्वलंत समस्या से निजात को किये गए सफल प्रयास के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।

बताते चलें के वर्ष 2017 में तत्कालीन सांसद भोला बाबु ने बरौनी गांव की इस ज्वलंत समस्या से निजात की जो आवाज उठाई थी पिछले चार साल से बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सफल मार्गदर्शन में उनके निर्देश पर सोनपुर मंडल रेल सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के लगातार सफल प्रयास से बरौनी गांव के उक्त रेलवे गुमती 9 स्पेशल के उपर रोड ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए लगभग 55 करोड़ 84 लाख की निविदा 18 अप्रैल को होगी। और अक्टूबर 2025 तक यह रोड ओवरब्रिज बनकर आमलोगों की सुविधा के लिए समर्पित होगा। बताते चलें कि भारत सरकार रेल विभाग एवं बिहार सरकार दोनों के संयुक्त राशि की सहभागिता से इस रोड ओवरब्रिज का निर्माण होगा।

इस संबंध में बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सोनपुर मंडल रेल प्रतिनिधि सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने कहा कि स्व भोला बाबू के द्वारा किया गया पहल और वर्तमान सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लगातार प्रयास से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग बरौनी गांव 09 स्पेशल गुमती के उपर रोड ओवरब्रिज निर्माण पूरा हो रहा।

इसके साथ ही श्री शाण्डिल्य ने क्षेत्र के लोगों की इस ज्वलंत समस्या को बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पहल पर गंभीरता लेते हुए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से रोड ओवरब्रिज निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण विभाग मंत्री तेजस्वी यादव का विशेष आभार प्रकट किया है।

साथ ही उन्होंने कहा क्षेत्र की लोगों की मांग 07 बी अम्बे सिनेमा गुमती एवं 61 स्पेशल राजवाड़ा गुमती पर भी रोड ओवरब्रिज निर्माण को लेकर निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इस दिशा में भी बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से राशि आवंटन एवं निविदा की विभागय प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

(डेस्क स्पेशल रिपोर्ट)

- Sponsored -

- Sponsored -