नींगा के जदयू कार्यकर्ता के असामयिक निधन से शोक की लहर

नम आंखों से कार्यकार्ताओं और नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दिया भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि।

नम आंखों से कार्यकार्ताओं और नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दिया भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले में अपने समय में जदयू के समर्पित कार्यकर्ता रहे बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र के नींगा पंचायत निवासी स्मृति शेष विंदेश्वरी शर्मा की बड़ी वधु व पैक्स अध्यक्ष नींगा पंचायत सह जदयू कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश शर्मा की पत्नी आशा कार्यकर्ता व पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नुतन शर्मा की गुरुवार – शुक्रवार की रात में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया।

नुतन शर्मा की असामयिक निधन की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। इससे बेगूसराय जिले के विश्वकर्मा समाज एवं जदयू कार्यकर्ताओं तथा आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा नियमित टीकाकरण कोरियर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना बरौनी में शोक की लहर छा गई।

Midlle News Content

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वजन प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बथौली भरोसी शर्मा ने बताया कि नुतन शर्मा विगत एक वर्ष से कैंसर जैसी असाध्य रोगों से ग्रस्त चल रही थी। विभिन्न तरह के परीक्षण एवं प्रयासों के वावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से परिवार में ख़ास हानी हुई है। जिसकी भरपाई अब भविष्य में नहीं हो पाएगी।

वह अपने पीछे बुढ़ी सासु मां, बेसहारा पति, देवर, तीन पुत्र एवं 2 लड़की को अनाथ बनाकर चलीं गईं। आगे उन्होंने बताया कि हाल में उनका इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा था। तबियत में सुधार था अचानक से दिक्कत आने पर पुनः मुज्जफरपुर भेजा जा रहा था की रास्ते में ही नाजुक स्थिति होते देख दलसिंहसराय स्थित भावा अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी और जिंदगी की जंग से हार गई।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके निधन की खबर पाते ही मुख्य पार्षद नप बीहट बबीता देवी, जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय, पूर्व एमएलसी भुमीपाल राय, प्रदेश महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ सह अस्थि एवं नस रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा प्रवीण कुमार, जदयू बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, जाप जिलाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष बथौली पंचायत, संजय कुमार, विश्वकर्मा समाज के जिला सचिव वीरेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो अशफ़ाक अख्तर उर्फ हुकुमत, मुकेश राय, समाजसेवी मो खुर्शीद आलम, भाजपा कार्यकर्ता विकास कुमार, पंसस मो तौकीर आलम, पंसस बथौली पंचायत उपेन्द्र कुमार, उप मुखिया संतोष कुमार शर्मा, पंच मिथलेश शर्मा, सतेन्द्र शर्मा पप्पू शर्मा सहित अन्य ने शोक संतप्त परिवार चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बथौली भरोसी शर्मा सहित अन्य को सांत्वना दिया।

वहीं मृतक नुतन शर्मा के विदुर पति सह पैक्स अध्यक्ष नींगा पंचायत सह जदयू नेता चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सिमरिया घाट के मोक्षदायिनी गंगा नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां ज्येष्ठ पुत्र ने नुतन शर्मा को मुखाग्नि दी है। वहीं नुतन शर्मा की पार्थिव शरीर की अंतिम दर्शन के लिए आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने नम आंखों से पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी के आंखों से अश्रु की धारा स्वतः बहनें लगी जिसे रोके नहीं रुकता था।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -