बेगूसराय बीहट के लाल निखिल ने किया कमाल, भारत सरकार रक्षा मंत्रालय विभाग के लेखा निरिक्षक पद पर हुए चयनित

बीहट के निखिल कुमार की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में खुशी की लहर।

0

बीहट के निखिल कुमार की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में खुशी की लहर।

डीएनबी भारत डेस्क 

प्रतिभा किसी की मुहताज नहीं होती और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। ऐसा ही कर दिखाया है बीहट के लाल निखिल कुमार ने भारत सरकार रक्षा मंत्रालय विभाग के लेखा निरीक्षक पद पर चयनित होकर। निखिल की इस उपलब्धि पर पूरे बीहट के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। लोग बधाई देने निखिल के आवास पर पहुंच रहे हैं।

Midlle News Content

बताते चलें कि बीहट गुरदासपुर टोला वार्ड 21 निवासी निखिल बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है उसकी प्राथमिक से मैट्रिक तक की पढ़ाई बीहट गांव के ही न्यू ऐरा एकेडमी से हुई। स्नातक बीहट काॅलेज से किया एवं पीजी की पढ़ाई जीडी कॉलेज  बेगूसराय से कर रहे हैं। निखिल के पिता श्यामनंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था बीच में नीट में भी सलेक्ट हुआ। लेकिन उस सब को छोड़कर घर पर रहकर एसएससी की तैयारी करने लगा। पुत्र की जिज्ञासा के बीच में परिवारिक कोई रोक टोक नहीं किया गया और पढ़ाई के कोई समझौता नहीं हुआ। जिसका नतीजा आज सबों के सामने है। निखिल दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा है। मां गृहणी हैं।

वहीं अपनी इस उपलब्धि निखिल ने कहा अभी तो यह मेरी छोटी उड़ान है पूरे आसमान की सैर अभी बांकी है। अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय उन्होंने अपने माता पिता को दिया।बताते चलें कि निखिल बहुत साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा आभाव को अवसर में तब्दील करने का और लगन और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का हुनर अपने पिता से सीखा है। बताते चलें कि उनके पिता बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव सह राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी रेफरी और प्रशिक्षक हैं।

वहीं इस अवसर पर बेगूसराय नगर निगम मेयर उपेन्द्र सिंह, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, सीओ बरौनी सुजीत सुमन, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार टुना, पूर्व चैयरमैन अशोक सिंह, भाजपा नेता सुनिल सिंह, डाॅ कुन्दन कुमार, कांग्रेस नेता संजय सिंह, सरोज कुमार, पवन कुमार, समाजसेवी रामकृष्ण, मन्नु मिश्रा ने बेगूसराय कबड्डी संघ सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल के बड़े पुत्र निखिल कुमार का भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय विभाग में लेखा निरीक्षक (Auditor in C.G.D.A –Controller General of Defense Accounts ) पद पर चयनित होने पर बधाई दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -