नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में नवजात शिशु को जन्म देने के दौरान एक प्रसूता ने अपना दम तोड़ दिया। मृतक महिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह खोदावंदपुर के पूर्व जिला पार्षद अर्जुन सिंह की  पुत्रबधू हैं।

Midlle News Content

मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंह की छोटी पुत्रबधू व ब्रजेश कुमार की 30 वर्षीया पत्नी  सुरुति भारती की मौत शनिवार की रात्रि प्रसूत पीड़ा के दौरान समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई।

फफौत पंचायत के मटिहानी गांव निवासी प्रसूता सुरूति भारती को प्रसव के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक शिशु को जन्म देने के बाद प्रसूता ने अपना दम तोड़ दिया।इस घटना से मृतका के ससुराल व मायका पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -