नालंदा में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नीतीश कुमार के ऊपर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

लोगों ने कहा बिहार शरीफ में उपद्रव के 4 महीने बीतने के बाद भी नहीं मिला पीड़ितों को मुआवजा।

लोगों ने कहा बिहार शरीफ में उपद्रव के 4 महीने बीतने के बाद भी नहीं मिला पीड़ितों को मुआवजा।

डीएनबी भारत डेस्क 

जनता दल यू के द्वारा पूरे बिहार में मुसलमान भाइयों को रिझाने को लेकर भाईचारा यात्रा की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली से काफी नाराज हैं।

Midlle News Content

बताते चलें कि बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान 31 मार्च को हुए उपद्रव की टिस आज भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के जहन में गूंज रहा है। उपद्रव के 5 महीने बीतने को हैं लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा मुआवजा देने का वादा पूरा नहीं किया है। सरकार ने उपद्रव के दौरान जो भी छोटे बड़े व्यापारी को नुकसान हुआ था। उस नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा की थी। लेकिन मुआवजे की घोषणा फाइलों में ही सिमट कर रह गई।

जिसके कारण अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया हैं। इतना ही नहीं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस नेता मीर अरशद ने भी वर्तमान में बढ़ते अपराध को लेकर अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दिन हम लोगों ने ताजिया जुलूस नहीं निकालकर अमन-चैन का पैगाम दिया लेकिन मोहर्रम के दिन ही रात में एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है जिससे कहीं ना कहीं प्रशासन किस सुरक्षा तैयारियों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -