राजगीर और इस्लामपुर में नगर परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू

9 जून को नगर परिषद राजगीर में 70 मतदान केंद्रों पर जबकि नगर परिषद इस्लामपुर में 51 मतदाता मतदान केंद्रों पर जबकि नगर पंचायत सिलाव में एक मतदान केंद्रों पर मतदान निर्धारित।

9 जून को नगर परिषद राजगीर में 70 मतदान केंद्रों पर जबकि नगर परिषद इस्लामपुर में 51 मतदाता मतदान केंद्रों पर जबकि नगर पंचायत सिलाव में एक मतदान केंद्रों पर मतदान निर्धारित

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

शुक्रवार को नालंदा जिले के राजगीर और इस्लामपुर में नगर परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।आपको बताते चलें कि 9 जून को नगर परिषद राजगीर में 70 मतदान केंद्रों पर जबकि नगर परिषद इस्लामपुर में 51 मतदाता मतदान केंद्रों पर जबकि नगर पंचायत सिलाव में एक मतदान केंद्रों पर मतदान निर्धारित है।

राजगीर नगर पंचायत में 28299 पुरुष मतदाता 26303 महिला मतदाता जबकि इस्लामपुर नगर पंचायत में 18328 पुरुष मतदाता 16622 महिला मतदाता सिलाव नगर पंचायत में 412 पुरुष 391 महिला मतदाता मतदान करेंगे यानी कुल 47039 पुरुष और 43316 महिला मतदाता मतदान करेंगे। राजगीर नगर निकाय में कुल 32 वार्ड जिसमें 70 मतदान केंद्र बनाए गए हैं इस्लामपुर में 26 बार जिसमें 51 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि सिलाव में 1 वार्ड जिसमें 1 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -