शतचंडी महायज्ञ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेघि नगमा गांव में प्राण प्रतिष्ठान शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।

नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेघि नगमा गांव में प्राण प्रतिष्ठान शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेघि नगमा गांव में प्राण प्रतिष्ठान शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मौके पर भव्य कलश शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। तपती गर्मी के बीच 501 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर पूरे इलाके का भ्रमण किया।

Midlle News Content

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता प्रदीप मुखिया ने बताया कि हम लोग इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में शांति का संदेश दे रहे हैं। कलश यात्रा के आयोजन से जहां गांव में सुख शांति आती है वहीं पूरे इलाके में भी भक्ति का माहौल बनता है। कलश यात्रा में में तीनों देव ब्रम्हा, विष्णु व महेश के साथ-साथ 33 कोटि देवी देवता स्वयं कलश में विराजमान होते हैं।

वहीं कलश को धारण करने वाले जहां से भी ग्राम का भ्रमण करता है वहां की धरा स्वयं सिद्व हो जाती है। हम लोग बिहार शरीफ की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए ही इस कलश यात्रा का आयोजन किए हैं। कलश यात्रा के बाद 8 दिनों तक रासलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के हाथों होगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -