बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री के करीबी के मां की गला रेतकर किया हत्या, चोरी का विरोध करने पर हुई गला रेतकर निर्मम हत्या

नालंदा जिला के वेनन थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर की घटना, डीएसपी पहुंचे घटनास्थल पर।

नालंदा जिला के वेन थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर की घटना, डीएसपी पहुंचे घटनास्थल पर।

डीएनबी भारत डेस्क 

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है। जहां वेन थाना क्षेत्र इलाके के भगवानपुर गांव में चोरी के इरादे से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने वृद्ध महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया। दरअसल नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी मां के साथ बिहारशरीफ में रहते थे।

Midlle News Content

दीपावली में वृद्ध महिला फूल कुमारी देवी अपने गांव भगवानपुर आ गई थी। जिस घर में रहती है उस घर में कोई नहीं रहता है। इसी का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाते हुए चोरी के नियत से घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की। चोरों ने वृद्ध के हाथ कान और गले का आभूषण भी अपने साथ ले गए।

जिस वृद्ध महिला की हत्या हुई है उनके पुत्र नालंदा महाबोधी कॉलेज नालंदा में प्रिंसिपल है और वह मंत्री श्रवण कुमार के काफी करीबी बताए जाते है। फिलहाल घटनास्थल पर डीएसपी राजगीर और डॉग स्काउड की टीम पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है जिस इलाके में यह वारदात हुई है वह इलाका मंत्री श्रवण कुमार पैतृक प्रखंड (वेन)है। हालांकि डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा की घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -