नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में केंद्र प्रायोजित परियोजना के कंप्यूटरीकरण हेतु कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

पैक्स अध्यक्ष ने कंप्यूटर लेने का किया इनकार, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में केंद्र प्रायोजित परियोजना के कंप्यूटरीकरण हेतु कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बैंक के अध्यक्ष सह जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार एवं उपाध्यक्ष पंकज कुमार मौजूद रहे। दरअसल नालंदा जिले में कुल 249 पैक्स है जिनमें से वर्तमान में 170 पैसों का कंप्यूटराइजेशन किया जाना है। प्रथम चरण में 122 पैक्स का चयन किया गया। आज उन्हें 122 पैक्सो को कंप्यूटर वितरण किया जाना था।

Midlle News Content

आपको बता दे कि यह योजना केंद्र प्रायोजित है तथा जिले में नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के सहयोग से लागू किया जा रहा है। कंप्यूटर वितरण के दौरान मौजूद अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार एवं सभी पैक्सों ने कंप्यूटर से संबंधित जानकारी साझा करने को कहा गया लेकिन भेंडर के पास इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं होने के कारण कंप्यूटर लेने से सभी पैक्सों ने मना कर दिया। कंप्यूटर से जुड़े सीपीयू मॉनिटर और रैम संबंधित जानकारी वेंडर के द्वारा नहीं दी गई।

निविदा की क्वालिटी जानकारी मिलने के बाद ही कंप्यूटर वितरण किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि कंप्यूटरों का वितरण पैक्सो के लिए एक बड़ा कदम है जिसमें हम पैक्स के सदस्यों को तकनीकी सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता का अनुभव करने में मदद कर सकते हैं। कृषि व्यवसाय में कंप्यूटर का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह हमें बेहतर प्रबंधन उत्पादकता वृद्धि और सही समय पर अनुसंधान और सहायता प्रदान करने में मदद कर सकता है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष पंकज कुमार निर्देशक सूर्यकांत प्रसाद मंडल मिथिलेश पासवान सुधा सिंह अशोक कुमार रणवीर कुमार सिंह नमिता कुमारी वाल्मीकि प्रसाद मोहम्मद मुजीबुर रहमान बैंक के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार चौधरी सहित जिले के 122 पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -