बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता-कुख्यात नागमणि महतो गैंग के सक्रिय सदस्य 50 हज़ार का इनामी अपराधी राजा कुमार गिरफ्तार,एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तारी खोदावंदपुर थाना की पुलिस ने तेतराही पथ स्थित आम बगीचे से किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां कुख्यात नागमणि महतो गैंग के सक्रिय सदस्य 50 हज़ार का इनामी अपराधी राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Midlle News Content

उसे अपराधी के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस हुई बरामद किया है। यह गिरफ्तारी खोदावंदपुर थाना की पुलिस ने तेतराही पथ स्थित आम बगीचे से किया है। बताया जा रहा है कुख्यात अपराधी राजा कुमार पर 50 हज़ार का इनाम रखा था। इस संबंध में मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया है कि यह कुख्यात अपराधी नागमणि महतो गैंग के सक्रिय सदस्य था।

उन्होंने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी राजा कुमार तेतराही पथ स्थित आम के बगीचे में छुपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की और कुख्यात अपराधी राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया है कि कुख्यात अपराधी राजा कुमार पर हत्या रंगदारी चोरी एवं आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन मामला दर्ज है। इस दौरान डीएसपी नवीन कुमार ने बताया है कि इसकी गिरफ्तारी से इस क्षेत्र में अब क्राइम पर कंट्रोल होगा। फिलहाल पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -