नगर परिषद बीहट चकिया के वार्ड 34 में हमेशा लगा रहता है पानी,आम लोग परेशान  

नाला निकासी के लिए कई बार आवाज़ उठाई लेकिन इस पर कोई पहल नहीं किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

नगर परिषद बीहट चकिया के वार्ड 34 लगा रहता है पानी। बारिश के पानी जमा होने के कारण चकिया की मुख्य सड़कें पुरी तरह से डूब जाती है। पानी लगे रहने से लोग अब मुख्य सड़क से आना जाना छोड़ दिया है। वहीं उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने इस संबंध में कहा कि चकिया के बारे में सामान्य बोर्ड की बैठक ने नाला निकासी के लिए कई बार आवाज़ उठाई लेकिन इस पर कोई पहल नहीं किया गया।

Midlle News Content

14 सितंबर को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भी चकिया वार्ड 34 और वार्ड 33 के बारे में बोलने के बाद भी कार्यपालक पदाधिकारी निरीक्षण करने नहीं आए हैं ।चकिया में जल जमाव होने पर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार को जानकारी मिली तो उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को दुरभाष पर जानकारी देना चाहा पर पदाधिकारी दोनों में से किसी से सम्पर्क स्थापित नहीं हो पाया।

वहीं उप मुख्य पार्षद ने बताया कि जल जमाव रहने से डेंगू का ख़तरा लोगो के मन में भय बन बैठा है। लगभग 6 महीने से मुख्य सड़क पर बारिश में अत्यधिक जमा रहता है पानी ।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -