बीरपुर में महिला की संदिग्ध मौत हत्या या आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड नं 10 मुरादपुर गांव में बुधवार को देर रात में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने की मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।मृतिका की पहचान मो वसीम की 25 वर्षीय पत्नी रुखसाना खातून के रूप में हुई। घटना के संबंध में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे मृतिका रुखसाना खातून व उसके पति मो वसीम के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बीच नशे में धुत्त मो वसीम और रुखसाना के बीच मारपीट भी हुई।

Midlle News Content

ग्रामीणों ने अपनी दबी जुबान से यह भी बताया कि मो वसीम की शादी 10 पूर्व हुई थी। इसी बीच उसे चार पुत्री भी हुई जिससे वशीम नाराज रहा करता था। इस वजह से नाराज पति अपनी पत्नी के साथ कई वर्षों से लगातार प्रताड़ित भी किया करता था। मौके पर मौजूद मृतिका के भाई ने बताया कि नशे में धुत्त होकर उनकी बहन के साथ रोज मारपीट की घटना को अंजाम देता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात में ही उसकी पति के द्वारा पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई है।

आत्महत्या का मामला होता तो गले मे फंदा की दाग होती। हत्या को आत्महत्या करार देने के लिए ससुराल वालों ने बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार की अहले सुबह थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अंजली कुमारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने मौके पर से मृतिका के पति मो वसीम को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

हालांकि स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मृतिका की चार पुत्री है। जिसमें सबसे बड़ी वाली पुत्री की उम्र करीब 8 वर्ष है। वो इस घटना की राज को खोल सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार पासवान आदि ने घटना की जानकारी पाकर पीड़ित परिवार के घर जाकर सांत्वना दी। इधर मां की मौत हो जाने से चारों पुत्रियों की रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अब उन लोगों की परवरिश कैसे होगी, इसकी चर्चा चहुओर हो रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -