गोली की गूंज से दहला बेगूसराय, अपराधियों ने अहले सुबह की रिटायर्ड फौजी की गोली मार हत्या

मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने मारी गोली। मौके पर हुई मौत। छः महीने पहले ही हुई थी पुत्र की हत्या।

0

मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने मारी गोली। मौके पर हुई मौत। छः महीने पहले ही हुई थी पुत्र की हत्या।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है। मृतक रिटायर्ड फौजी की पहचान सोनापुर गांव के रहने वाले विजय सिंह के रूप में की गई है।

https://youtu.be/afQQSkTWSuo

Midlle News Content

बताया जाता है कि रिटायर्ड फौजी विजय सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो रिटायर्ड फौजी विजय सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

https://youtu.be/afQQSkTWSuo

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नयागांव थाने की पुलिस को दी। मौके पर नयागांव थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी गई। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों का पुलिस के प्रति आक्रोश भी देखी जा रही है। बताते चलें कि छः माह पहले ही मृतक के पुत्र की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सारे बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों ने गांव के रंजीत सिंह नामक व्यक्ति एवं उसके भगना पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर जाकर आरोपी के गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

https://youtu.be/afQQSkTWSuo

- Sponsored -

- Sponsored -