मुंडन संस्कार करने पहुंचे पांच लोगों की गंगा स्नान करने दौरान हुई मौत, एक युवक को मछुआरे ने बचाया, खुशी का माहौल मातम् में हुआ तब्दील, गांव में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत गंगा नदी तट पर मुण्डन संस्कार में भाग लेने आए जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से छः युवक डुब गया। जिसमें से एक युवक को स्थानीय मछुआरों ने जीवित निकाल लिया। तथा अन्य पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मिली जानकारी अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरौनी फुलवरिया कुम्हार टोली वार्ड संख्या -03 निवासी राजू साह के पुत्र के मुण्डन संस्कार में शामिल होने सभी लोग आया था।

Midlle News Content

जिसमें मुण्डन संस्कार के दौरान छः युवक स्नान करने गंगा नदी में गया। जिसमें चन्दन कुमार के पुत्र अंशु कुमार को स्थानीय मछुआरों ने गहरे पानी से जीवित निकाल लिया। साथ ही मछुआरों ने गहरे पानी में डुबे चन्दन कुमार के दुसरे पुत्र कर्तव्य कुमार, सोनू साह के दो पुत्र बाबू साह और रोहित साह, प्रकाश मिश्रा के पुत्र नेबू मिश्रा एवं एक अन्य अजय कुमार के शवों को बाहर निकाल लिया। वहीं घटना की सूचना पाते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों हड़कंप सी मच गई तथा शोकाकुल परिजनों में मातमी सन्नाटा छा गया।

और देखते ही देखते खुशियों का क्षण गमगीन माहौल में ढल गया। मामले की जानकारी पाते ही चकिया थाना पुलिस ने दल-बल सहित घटनास्थल पर पहुंच ज़ख़्मी अंशु कुमार का तत्क्षण प्रारंभिक उपचार कराया। साथ ही गंगा नदी तट पर पड़े पांच युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चकिया थाना नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल सहित गंगा नदी तट पर पहूंचीं।

जहां तब-तक एक युवक को स्थानीय मछुआरों ने गहरे पानी से जीवित निकाल लिया था। तथा बाबू साह एवं रोहित कुमार दोनों सहोदर भाई, प्रकाश मिश्रा के पुत्र नेबू मिश्रा, चन्दन साह के एक पुत्र कर्तव्य कुमार तथा एक अन्य युवक अजय कुमार के शवों को मछुआरों द्वारा निकाल लिया गया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। बतलाया जाता है कि डुबने वाले सभी युवक राजू साह के पड़ोसी ही हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -