जेडीयू के जिला महासचिव भवानी सिंह ने सीएम के कर्मभूमि रहुई में मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73 वां जन्मदिन,जेडीयू कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु होने की कामना

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में जदयू नेता भवानी सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रुप में मनाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और उनकी लंबी आयु की और दीर्घायु होने की कामना किया। दरअसल रहुई प्रखंड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कर्मभूमि रहा है इसलिए जन्मदिन को लेकर यहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

Midlle News Content

इस मौके पर जदयू जिला महासचिव भवानी सिंह ने पूरे नालंदा जिला की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार निरंतर बिहार की सेवा करते आ रहे हैं। आगामी चुनाव में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उनका साथ देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे का सर्वांगीण विकास हो रहा है और राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यकलाप से राज्य का मान सम्मान दूसरे प्रदेशों में भी बढ़ा है। वहीं बिहार में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल पुलिया, महिलाओं की सुरक्षा समेत अन्य विकासात्मक योजनाओं पर बेहतर कार्य हुआ है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -