भीषण गर्मी का दिख रहा असर,मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने नालंदा कार्यक्रम को किया रद्द

गुरुवार को सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर आएंगे और वैभार गिरी पर्वत पर हुए आग लग घटना की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बुधवार को राजगीर जाने का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राजगीर में वैभारगिरी पर्वत पर लगी आग लगने की घटना को लेकर अधिकारी एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होनी थी।

Midlle News Content

वही कार्यक्रम रद्द होने की बातों को पुष्टि करते हुए नालंदा सांसद कौशल कुमार ने कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर आने का कार्यक्रम अचानक रद्द हुआ है। गुरुवार को सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर आएंगे और वैभार गिरी पर्वत पर हुए आग लग घटना की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ करेंगे।

नीतीश कुमार के आगमन को लेकर चिलचिलाती धूप में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कार्यकर्ता भी घंटों मुख्यमंत्री के दीदार को लेकर प्रचंड गर्मी में खड़े रहे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -