मोतिहारी में जहरीली शराब से 20 से अधिक लोगों के मौत की सूचना, 10 लोग गंभीर स्थिति में इलाजरत

पुलिस विभाग एवं उत्पाद विभाग टीम ने उक्त मामले में 10 लोगों को किया है गिरफ्तार।

पुलिस विभाग एवं उत्पाद विभाग टीम ने उक्त मामले में 10 लोगों को किया है गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

मोतिहारी जिला के कुछ हिस्सों में कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हुई है। नागरिकों द्वारा मृत्यु का संभावित कारण जहरीली शराब बताया जा रहा था। उक्त सूचनाएं तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली एवं पहाड़पुर प्रखंड से मिली है। सूचना प्राप्त होने पर उक्त सभी स्थलों पर पुलिस और मद्य निषेध की टीम को भेजा गया।

तुरकौलिया में स्थानीय नागरिकों द्वारा बताया गया कि बीती रात कुछ लोगों ने कच्ची शराब बनाकर उसका सेवन किया था। शराब के जहरीले हो जाने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु हुई है। नागरिकों द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ लोगों ने मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया है एवं कुछ लोग शहर के विभिन्न अस्पतालों में भी इलाजरत है।

तत्काल प्रभाव से तुरकौलिया में मेडिकल टीम को भेजकर डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है, साथ ही शहर के सभी अस्पतालों में कर्मियों को विशेष रूप से प्रतिनियुक्त किया गया है। ताकि बिमार व्यक्ति का समुचित इलाज हो सके। संदिग्ध मरीजों की इलाज के लिए विशेष प्रतिनियुक्ति की गयी है तथा उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण के माध्यम से सदर अस्पताल में संदिग्ध व्यक्तियों के इलाज का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

वहीं उक्त मामले में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला पुलिस पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग टीम के द्वारा सघन छापेमारी में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल, मोतिहारी से 02 लोगों को मुजफ्फरपुर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया था, जिनकी मृत्यु हो गयी।

01 व्यक्ति की मृत्यु सदर अस्पताल,मोतिहारी मे जिसका सदर अस्पताल में अन्त्यपरीक्षण कर सुरक्षित रखा गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्त्रोत से 11 और व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका ग्रामीणों द्वारा बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया गया। उक्त सभी का सत्यापन कराया जा रहा है तथा 10 व्यक्ति सदर अस्पताल, मोतिहारी में इलाजरत है।

मृतक जिनका पोस्टमार्टम किया गया है।

1. अशोक कुमार पासवान पे0 रामस्वरुपास्वान

2. चोटू पासवान पेउ बिन्देश्वरी पासवान दुभु सा0 लक्ष्मीपुर थाना रघुनाथपुर निगम

3. रामेश्वर राम उर्फ जटा राम पे० स्व० महेन्द्र राम सा० लक्ष्मीपुर नगर

संदिग्ध मृत व्यक्ति का नाम 

1. ध्रुव पासवान पे० ब्रह्मदेव पासवान सा० लक्ष्मीपुर नगर निगम

2. जोखू सिंह पे० लगन भगत सा० गोखुला जयसिंहपुर उतरी

3. मनोहर राय पे० सीताराम राय वार्ड नं0 8 मथुरापुर

4. धुप यादव पे० रामाशीष यादव सा0 शर्मा टोला जयसिंहपुर दक्षिणी

5. अभिषेक यादव पे० सुनील राय सा० जयसिंहपुर दक्षिणी

6. टुनटुन सिंह, पे0- रामएकबाल सिंह, सा०-बारा लोहनिया, थाना-पहाड़पुर

Midlle News Content

7. भुटन मांझी, पे0 जमादार मांझी, साकिन-बलुआ बैरिया, थाना-पहाड़पुर

8. सुदीश राम, पे०-ध्रुव राम, साकिन-गिद्धा, थाना-सुगौली

9. इन्द्रासन महतो पे० – अचल महतो, साकिन-गिद्धा, थाना-सुगौली

10. अजय पासवान, पे०-जोधन पासवान, साकिन-गिद्धा, थाना-सुगौली

11. छोटे लाल मांझी, पे०- पतिराम मांझी, हरसिद्धि, जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।

सदर अस्पताल में इलाजरत व्यक्तियों की सूची

1. उमेश राम पे०- स्व0 महेन्द्र राम सा० लक्ष्मीपुर नगर निगम

2. हरिओम कुमार पे०- जयकुन्ठी साह, शिकारगंज, चिरैया प्रखंड

3. रामेश्वर साह, पे0 स्व0 नागा साह, लक्ष्मीपुर, तुरकुलिया

4. अखिलेश कुमार, पेठ-भगेलू राम लक्ष्मीपुर तुरकुलिया।

5. रविन्द्र राम, पे0- ब्रह्मदेव राम, लक्ष्मीपुर, तुरकौलिया।

6. गुड्डु कुमार, पे०- कन्हैया साह, लक्ष्मीपुर, तुरकौलिया ।

7. प्रमोद पासवान, पे०-मोहर पासवान, लक्ष्मीपुर, तुरकौलिया

8. विवेक कुमार, पिता- हरेन्द्र राम, रघुनाथपुर, तुरकौलिया ।

9. जैलाल पासवान, पिता-भुखल हजरा, ग्रा-गिध्वा, सुगौली।

10. हरेंद्र पटेल पिता-महेश पटेल, बलुआ, थरबत्ती, पहाड़पुर, साभी जिला पुर्वि चंपारण, मोतिहारी।

जबकि सदर अस्पताल में उक्त मामले में ईलाजरत लोगों का इलाज करने वाले चिकित्सकों की माने तो जहरीली शराब पीने से लोग बीमार हुए हैं एवं मौतें हुई है। एक तरफ मौत का आकड़ा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ आनन फानन में मौत और शव के आंकड़े को छुपाने के लिए शव को दफनाया जा रहा है।

मोतिहारी प्रशासन मौत के कारणों को छुपाने में लगी है। लेकिन मोतिहारी प्रशासन के दावे की पोल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के रजिस्टर में दर्ज आंकड़े और शराब पीने से गंभीर रूप से बिमार इलाजरत लोग का बयान जिला व स्थानीय प्रशासन के झूठ का पोल खोल रहा है।

डीएनबी पटना डेस्क 

- Sponsored -

- Sponsored -