मिट्टी जांच से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव- राम कुमार

डीएनबी भारत डेस्क 

कृषि पूर्व खेतो का मिट्टी जांच कराकर खेती करने से लगात मूल्य कम पड़ता है तथा लाभ अधिक होता है। ऐसा करके किसान कम लागत में अधिक लाभांश प्राप्त कर सकते हैं। उक्त बातें इलाके के प्रगतिशील किसान राम कुमार ने सोमवार को आत्मा द्वारा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किसान प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में किसानों का साथ अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा। आत्मा के सौजन्य से प्रखंड आत्मा अध्यक्ष राम पदार्थ महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चिकित्सक रोगी का इलाज करने का पूर्व पहले उसका जांच कराते हैं फिर दवा देते हैं, जिससे रोगी कम खर्च और कम समय मे ठीक हो जाता है। उसी प्रकार फसल लगाने पूर्व खेती करने में मिट्टी जांच जरूरी है।

सहायक उद्यान निदेशक राजीव रंजन ने लाभकर कृषि के लिए पर्यावरण संरक्षण को आवश्यक बताया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा में वृक्ष के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक पौधा लगाने का आह्वान किया। वानिकी के माध्यम से लाभ कमाने के तकनीकों को बताया। बीएओ पारसनाथ काजी ने अपने संबोधन में कृषि विभाग से जुड़े किसी लाभ को प्राप्त करने के लिए आवेदन ऑनलाइन करने को आवश्यक बताया। इसके अलावे कौशल विकाश एवं शुक्ष्म सिंचाई, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विकास योजना, मोटे अनाज उत्पादन योजना, स्वास्थ्य संवर्धन में मोटे अनाज की महत्ता, जलवायु अनुकूल खेती, चतुर्थ कृषि रोडमेप कार्यक्रम, कृषि यांत्रिकी, गरमा मूंग की खेती, समेकित कीट प्रबंधन की जानकारी देते हुए खरीफ मौषम मे सरकार द्वारा किसानों की दी जानेवाली लाभकारी योजनाओं का जानकारी दिया।

Midlle News Content

प्रखंड प्रमुख संजू देवी ने अपने संबोधन में अधिकारियों को सरकार द्वारा कृषकों को देय सभी लाभों को सुगमता पूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा किसानों को आधुनिकतम कृषि तकनीक से लैस करने के लिए अनवरत प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने को दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण उर्फ दीपक ने सहकारिता के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जानकारी दिया तथा हर कृषक परिवार से कम से कम एक सदस्य को पैक्स अथवा व्यपरमंडल सदस्य निश्चितरूप से बनने का सुझाव दिया। मंच संचालन करते हुए कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने किसानों को खेती के आधुनिकतम वैज्ञानिक तकनीक का जानकारी दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संजू देवी, सीओ अमरनाथ चौधरी, बीएओ पारसनाथ काजी, प्रगतिशील किसान राम कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अमृत किशोर राय, सीओ अमरनाथ चौधरी, कृषि समन्वयक शालिग्राम सिंह, सहायक तकनीक प्रबंधक कुमारी नीलू ने भी संबोधित किया। मौके पर किसान सलाहकार रंजन रजक, रघुनन्दन महतो, कंचन कुमारी, अश्वनी कुमार, अरुण कुमार, किसान राम कृष्ण पौदार, दिनेश कुमार, नवीन कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -