बेगूसराय में मोदी के कार्यकाल में औद्योगिक विकास की नयी गाथा लिखी गई है – सुरेन्द्र मेहता

 

नरेन्द्र मोदी ने देश में जितनी भी योजनाएं चलाई किसी भी योजना में हिन्दू मुसलमान नहीं किया है – गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-इस बार का लोकसभा चुनाव चुनाव नहीं महाभारत है। एक तरफ पांडव तो दूसरी तरफ कौरव के वंशज हैं। बेगूसराय में मोदी के कार्यकाल में औद्योगिक विकास की नयी गाथा लिखी गई है।हर तरफ विकास ही विकास दिख रहा है लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी के नेता को विकास दिखाई नहीं पड़ रहा है। सभी एनडीए के नेता कार्यकर्ता आप हर घर जाकर मोदी जी प्रणाम पहुंचाए और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दें।

उक्त बातें मंगलवार को नगर परिषद बीहट स्थित मिथिला विवाह भवन के सभागार में बरौनी प्रखंड अंतर्गत एनडीए गठबंधन के पदाधिकारियों,बूथ कमिटी सहित अन्य पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने व्यक्त किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश में जितनी भी योजनाएं चलाई किसी भी योजना में हिन्दू मुसलमान नहीं किया है। कुछ लोग समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा है। आने वाले दिनों में नरेन्द्र मोदी पूजे जायेंगे।

Midlle News Content

नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने नही आए वो तो एक अवतारी पुरुष है।आज तक किसी ने भी गरीबों की ओर देखा नहीं था। नरेन्द्र मोदी ने हर घर शौचालय निर्माण करवाने के बाद देवालय का निर्माण कर राम लला को टेंट से मंदिर में स्थापित किया गया। उन्होंने कहा हम सभी प्रभु श्रीराम के वंशज हैं। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में बेगूसराय की हर जीविका दीदी लखपति बन जाएगी। नरेन्द्र मोदी चार सौ पार का नारा नहीं है बल्कि विकसित भारत विश्व गुरु का संकेत है। भारत विश्व गुरु के रास्ते पर है। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी को बनाने के लिए संकल्पित हो जाए। आगामी 19 अप्रैल को नामांकन में भारी संख्या में सभी बेगूसराय आए। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा, दलित को आरक्षण दिया।

एनडीए के शासनकाल में सामाजिक न्याय का काम हुआ है। महागठबंधन परिवार वाद में सीमित है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत करते हुए बेगूसराय लोकसभा सहित चार सौ पार का नारा को पूरा करने के लिए सभी संकल्पित है।हर घर हर बूथ स्तर पर पहुंच कर एक एक वोट कमल छाप पर गिरे।19 अप्रैल को नामांकन में आने का निमंत्रण दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू बरौनी प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने किया।इस अवसर पर वीआईपी पार्टी छोड़कर पुलिन्द्र निषाद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

बैठक को नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ,जदयू महासचिव अरुण कुमार गांधी,प्रेमलता देवी, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, शिक्षक दिलिप कुमार, हीरालाल सिंह, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पियूष कुमार, रालोसपा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, जदयू नेता राम नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, आभा सिंह, अनुराधा झा,  जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार राय, जिला प्रवक्ता माधव कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन सिंह, बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कुमार राजा, औधोगिक मंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह,  मो आजाद सहित अन्य एनडीए के नेता ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -