कारगिल विजय दिवस पर मंत्री श्रवण कुमार ने किया शहीदों को नमन

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नालंदा के बिहारशरीफ स्थित कारगिल चौक पर स्थित शहीद स्मारक में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे वीर जवान दिन-रात अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं।

उनकी वजह से ही हम आज सुरक्षित हैं। कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनकी शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन हमें हमारे वीर जवानों के बलिदान को याद दिलाता है। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए कर्मठता से कार्य करना चाहिए।

- Sponsored -

- Sponsored -