ऋचा सिंह को मिलेट मां की उपाधि से किया गया सम्मानित, किसानों ने दी बधाई

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रभु श्रीराम फार्मर प्रड्यूशर कंपनी बेगूसराय बिहार की चेयर पर्सन वीरपुर प्रखंड के फाजिलपुर निवासी ऋचा सिंह को हैदराबाद में गत20 जनवरी को आयोजित किसान महोत्सव में मल्लारेड्डी कृषि एवं विज्ञान विश्व विद्यालय के बी.सी. और डायरेक्टर द्वारा श्री अन्न से जुड़े उनके कार्यो और समर्पण के लिए मिलेट मां की उपाधि से सम्मानित किया है। श्रीमति सिंह को प्राप्त इस सम्मान को लेकर जिला के किसानों में हर्ष है।

Midlle News Content

कृष विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रामपाल, पशुधन विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. विपिन, प्रगतिशील किसान राम कुमार सिंह, राम स्वार्थ महतो, ब्रजेश कुमार, राम प्रीत यादव उर्फ विपिन कुमार सहित अनेक किसनो ने उन्हें बधाई दिया है। डॉ. रामपाल ने बताया कि ऋचा सिंह नारी शसक्तिकरण की एक मिसाल है। कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय से इनका गहरा तालुकात है।

इनके द्वारा जैविक खेती, जैविक खाद निर्माण, श्री अन्न उत्पादन, मोटे अनाज का उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। अपने मेहनत के बदौलत प्राकृतिक खेती एवं पोषण युक्त खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। तथा इनके जरियेदूसरे महिलाओ को भी प्रेरित किया जा रहा है। इनके प्रयास से ग्रामीण महिलाए खाद्य पोषण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रही है। यह इस जिला के लिए गौरव की बात है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -