खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल पंचायत भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष के निधन पर शोक

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल पंचायत भाजपा के पूर्व अध्यक्ष 75 वर्षीय शंकर चौधरी के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक संवेदना जताई है। मेघौल गांव निवासी शंकर चौधरी के निधन पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार,

मुरलीधर राय,शशि भूषण महतो,ललित कुमार हितैषी, भाजपा नेता प्रकाश चन्द्र झा उर्फ श्याम झा, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष हरे राम महतो आदि ने अपनी शोक संवेदना जताते हुए कहा कि स्व चौधरी भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। जिन्हें तीन बार पंचायत भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -