चुनाव स्थगन आदेश के बाद मुख्य पार्षद प्रत्याशी बबीता देवी के समर्थन में बैठक आयोजित

नगर निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को पर हाई कोर्ट के द्वारा रोक लगाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थगित किया चुनाव। चुनाव स्थगित होने के बाद प्रत्याशी के समर्थकों ने की बैठक

0

डीएनबी भारत डेस्क 

उच्चतम न्यायालय पटना द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी किए गए स्थगन आदेश के बाद गुरुवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी बरौनी में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला महासचिव मुकेश कुमार राय ने किया। जबकि संचालन वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता सुनील कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद सदस्य भूमिपाल राय ने कहा कि न्यायालय द्वारा नगर निकाय चुनाव को आरक्षण रोस्टर को लेकर स्थगन आदेश जारी किया गया है। हम कार्यकर्ता अपने मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बरौनी बबीता देवी एवं उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमार विनिताभ के पक्ष में नगर परिषद बीहट क्षेत्र में जनता के बीच अपना उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे। जनता ने जो कम समय में हमें सम्मान दिया है तो हमें भी उनका सम्मान करना होगा। हमें सदैव उनके बीच बने रहना होगा। चुनाव से संबंधित सभी तरह की जानकारी देते रहना होगा।

वक्ताओं ने कहा कि बबीता देवी के साथ हम क़दम से क़दम मिलाकर खड़े हैं और जनता के बीच अपनी दावेदारी एवं चुनाव से संबंधित जानकारी देते रहेंगें। बैठक को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू मो आफाक अख्तर उर्फ हुकूमत, निवर्तमान उप मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, लालबहादुर महतों, अवधेश राय, शतीश कुमार, पूर्व सरपंच रविन्द्र कुमार, छोटन पासवान, राजाराम साह, सोना देवी, प्रेमलता देवी, अशोक कुमार सिंह, रामानन्द यादव, कोर कमेटी के सभी सदस्यगण, सीपीएम अंचल मंत्री, वीआईपी पार्टी कार्यकर्ता, उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमार विनिताभ सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने अपना -अपना विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बरौनी बबीता देवी ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य राजनीतिक कार्यों से सरोकार रखने वाले लोगों तथा प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों, न्याय प्रिय, स्वच्छ आलोचकों, विकास की महत्ता को समझने वाले लोग हमारे साथ खड़े हो गए थे। आज़ जुड़ने की यह सिलसिला जारी रहा जो एक कारवां बनता चला गया। यहीं हमारी पहले ही जीत हो गई है। रह गई बात न्यायालय एवं चुनाव आयोग द्वारा चुनाव स्थगन के आदेश की तो इससे हम डिगेगें नहीं और मजबूत होंगें जनता के बीच जाने और अपनी बातों को रखने का अवसर मिल गया है। अब जब न्यायालय, चुनाव आयोग और राज्य सरकार चुनाव की घोषणा करेगी तो फिर चुनावी प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी। हम आपके साथ आपके बीच बने रहेंगें। हम आपके लिए हर सुख-दुख, समस्याओं में खड़े रहेंगे। हमें कोई नई उम्मीदवारी नहीं देनी है कि हम अलग से चुनाव लड़ेंगें। हम आज़ भी लगातार लोगों के बीच हैं।

इसके लिए एक बैठक आयोजित कर आप सबों के माध्यम से नगर परिषद बीहट क्षेत्र की जनता मालिक को संदेश देना चाहती हूं। वहीं उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमार विनिताभ ने भी अपने विचार व्यक्त कर जनता का समर्थन मांगा। मौके पर राम मिलन सिंह, राजाराम महतों, मोतीउर रहमान, राजन चौधरी, कर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, बृजू राय, पप्पू कुमार, बिपीन कुमार, प्रेम प्रकाश शर्मा, मो मुस्लिम, मो जहांगीर, मो मोद्देश्वर, अमन कुमार, चन्दन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -