नालंदा: मतगणना को लेकर नालंदा कॉलेज के अंदर और बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीन लेयर में बनाई गई है सुरक्षा

 

 मतगणना को लेकर विधानसभा वाइज 14 टेबल की कि गयी है व्यवस्था

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा जिले में शांतिपूर्ण मतदान के बाद मतगणना के लिए इंतजाम शुरू हो चुका है। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि नालंदा जिले में चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। लोकसभा चुनावों के लिए जिले में 49.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शुभंकर ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गिनती के लिए 14 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा तीन लेयर में बनाया गया है। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -