भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

डीएनबी भारत डेस्क 

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को ग्रामीण मंडल तेघड़ा की मंडल कार्य स्मिति बैठक पंचायती राज प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक संदीप कुमार लोली के नेतृत्व में रातगाँव शक्तिकेंद्र बिसौआ गाँव में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू ने की।

Midlle News Content

बैठक में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व विधायक ललन कुंवर, बछवाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ अधिवक्ता एवं खगड़िया जिला प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर, जिला महामंत्री कुन्दन भारती, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विकाश कुमार, मृत्युन्जय कुमार विरेश, लोक सभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, लोकसभा पालक केशव शांडिल्य, लोकसभा विस्तारक सत्यम कुमार, विधान सभा पालक दीपक कुमार, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक सह पिढौली पंचायत मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, जिला प्रवक्ता अमित कुमार, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक दीपक पोद्दार,किसान मोर्चा जिला महामंत्री सरोज राय, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र मेहता, मंडल उपाध्यक्ष राम कुमार, सुधा देवी, मंडल मंत्री नरेश चौधरी एवं संजय कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज प्रसून, सोशल मिडिया मंडल संयोजक चंदन कुमार सहित शक्तिकेंद्र प्रमुख/सह प्रमुख, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष शामिल हुये।

बैठक में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने की तैयारी एवं आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर गहन चर्चा की गई तथा इसके संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

- Sponsored -

- Sponsored -