मंसूरचक में राजद ने मनाया कर्पूरी जयंती

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के फाटक चौक स्थित राजद नेता राजकुमार शर्मा के आरा मिल पर जन नायक कर्पूरी जयंती समारोह राजद ने मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र रजक व संचालन राजकुमार शर्मा ने किया। समारोह को राजद के युवा संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अरमान कुरैसी ने कहा कि जन नायक कर्पूरी जी महान समाजिक न्याय के भक्त थे।

जिन्होंने नीचे से ऊपर तक के सभी लोगो के लिये समुचित अधिकार दिलाने का अलख जगाते रहे। उन्होंने कहा कि आज देश खतरे में है संप्रदायिक ताकत देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। समाजिक न्याय और धर्म निरपेक्ष के चाहने वालो के समक्ष एक बड़ी चुनौती खड़ा कर दिया गया है। गांधी, अम्बेडकर, लोहिया और कर्पूरी जी देश में गरीबो के राज का उत्थान करना चाहंते थे।

पूर्व जिला पार्षद दुलारचंद सहनी ने कहा कि जन नायक कर्पूरी जी के जो सपना और लक्ष्य था उसे वर्तमान समय में सभी लोगो को अपने जीवन में उतार कर उनकी सपनो को साकार करने की जरूरत हैं। समारोह को पर्यवेक्षक राजद के जिला सचिव अरूण यादव, सुनील कुमार भईया, शिवशंकर यादव, संजीत ठाकुर अन्य ने भी संबोधित किया।

- Sponsored -

- Sponsored -