मंसूरचक प्रखण्ड के जनप्रतिनिधि ने पदाधिकारी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पंचायत समिति की बैठक में जमकर हुआ हंगामा

बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों की खैर नहीं, जनप्रतिनिधि और जनता का काम रूकना नहीं चाहिए -विधायक

0

बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों की खैर नहीं, जनप्रतिनिधि और जनता का काम रूकना नहीं चाहिए -विधायक

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जलस देवी एवं संचालन उपप्रमुख रंजीत कुमार सिंह ने किया।

Midlle News Content

अंचल में मोटेशन, जमाबंदी के नाम पर अवैध वसूली को लेकर समसा 02 पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फोन उठाना तो दूर की बात अपने कार्यालय में भी उपस्थित नहीं रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली बिल का मनमानी तरीके से वसूली किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

गोविंदपुर एक पंचायत के मुखिया राजीव पासवान ने कहा कि कमीशन खोरी का खेल इस प्रखंड में परवान पर है।अधिकारियों को काम से पहले कमीशन चाहिए। बहरामपुर पंचायत के मुखिया कुंदन सिंह ने कहा कि बछवाड़ा समसा पथ की चौड़ीकरण शीघ्र नहीं हुआ तो क्षेत्र के सभी मुखिया आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

गोविंदपुर दो पंचायत मुखिया राममूर्ति चौधरी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सभी जनप्रतिनिधि एकताबद्ध होकर उग्र आंदोलन करेंगे। बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ हमलोग सड़क पर उतरेंगे।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार, प्रखंड प्रमुख जलस देवी, समसा 02 पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी, सीडीपीओ, उप प्रमुख रंजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय, गोविंदपुर दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी, विधुत अभियंता मुरारी कुमार, गणपतौल पंचायत के मुखिया हीरा कुमारी, मंसूरचक मुखिया यासमीन खातून, साठा पंचायत मुखिया नसरीन खातून, पंचायत समिति सदस्य चंद्रहास सिंह, राजीव लाल, शमशेर, साठा पंचायत समिति सदस्य अस्मिता प्रियदर्शनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

- Sponsored -

- Sponsored -