मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू गोदकर किया घायल,पुलिस कर रही है जांच

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर की है। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के रहने वाले विष्णु देव यादव का पुत्र मिथलेश कुमार यादव के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां मामूली विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के ऊपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर की है।

Midlle News Content

घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के रहने वाले विष्णु देव यादव का पुत्र मिथलेश कुमार यादव के रूप में की गई है। घायल मिथिलेश यादव की पत्नी ने बताया है कि बड़े भाई के द्वारा घर पर चढ़कर गाली गलौज कर रहे थे। तभी मिथिलेश के द्वारा इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर बड़े भाई ने धारदार चाकू निकाल कर उसे पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि चाकू से गोदकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि लगातार शराब पीकर आते हैं। और गाली गलौज और मारपीट भी इससे पहले भी उनके द्वारा किया गया था। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

वही इस संबंध में नगर थाना के पुलिस ने बताया है कि भाई-भाई के बीच मारपीट हुई थी। इस मारपीट में छोटे भाई मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -