कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद तेवर में दिखे खड़गे, कहा ‘काम करें या जगह खाली करें’

0

डीएनबी भारत डेस्क

कांग्रेस का कमान संभालने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस संचालन समिति को संबोधित करते हुए राज्य प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने राज्य प्रभारियों से कहा कि आगामी 30 से 90 दिनों के अंदर जनता के मुद्दों पर आंदोलन के लिए रोडमैप बना कर प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उन्होंने पदासीन अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें अन्यथा अपने सहयोगियों के लिए जगह खाली कर दें।

Midlle News Content

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि पार्टी और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सबसे बड़ा हिस्सा है- ऊपर से नीचे तक संगठनात्मक जवाबदेही। अगर कांग्रेस संगठन मजबूत होगा, जवाबदेह होगा, लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, तभी हम चुनाव जीत पाएंगे और देश की जनता की सेवा कर पाएंगे।” मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा की भी सराहना करते हुए कहा कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व में इतिहास लिख रही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुकी है। विदित हो कि कांग्रेस कार्यसमिति के स्थान पर कांग्रेस संचालन समिति का गठन किया गया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -