बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले की है।

Midlle News Content

मृत महिला की पहचान विश्वनाथ नगर मोहल्ले के रहने वाले संजय मंडल की पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि घर में पानी को लेकर सास और बहू में मामूली विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर रंजू देवी ने आवेश में आकर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद रंजू देवी बेहोश होकर घर में ही गिर गई।

परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए वह जगह से उठाकर बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां इलाज क्रम में रंजू देवी की मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही पति और बच्चे का रो रो कर हाल बुरा हो गया। वहीं परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी।

मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -