बेगूसराय में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, महिला के परिजनों ने सांप को डब्बा में बंदकर ईलाज के लिए पहुँच गए सदर अस्पताल

 

मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के  गेनहरपुर गांव की है

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया और उसके बाद परिजनों ने सांप को डब्बा में बंदकर बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंच गए। यह पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के  गेनहरपुर गांव की।बताया जा रहा है कि गेनहरपुर गांव के रहने वाले नंदलाल पासवान की पत्नी सुनीता देवी बांध पर बैठी हुई थी।तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया।

वही जहरीले सांप काटने के बाद महिला चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा की जहरीले सांप था आनन फानन में स्थानीय लोगों ने जहरीले सांप को पकड़ कर डब्बा में बंद कर दिया।और महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया।

साथ मे लोगों ने सांप को भी पकड़ कर सदर अस्पताल लाया। जैसे ही सदर अस्पताल सांप को लेकर परिजनों के द्वारा लाया गया वैसे ही वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं सांप को देखकर। फिलहाल महिला का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -