दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मधुरापुर गाँव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसका इलाज तेघरा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दो ट्रैक्टर जा रहा था इसी बीच एक ट्रैक्टर ओभर टेक करके आगे निकल गया। इसी ओवरटेक को लेकर दोनों ट्रैक्टर के चालकों में विवाद उत्पन्न हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि वह मारपीट के रूप में बदल गया।

Midlle News Content

इस सम्बंध में अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में इलाजरत घायल महिला सोनी देवी पति राहुल कुमार ने बताया कि उनके पति राहुल कुमार के साथ ट्रैक्टर ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद कुछ लोग घर पर पहुँचकर मारपीट करने लगे इसी मारपीट में उनका सिर फट गया है जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार सोनी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुँचकर घायल महिला से पूछताछ के बाद घटना के सम्बंध में छानबीन शुरू कर दी है।

बेगूसराय  तेघड़ा संवाददाता शशि भुषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -