बेगूसराय में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप, आरोपी शादी के लिए है तैयार

स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 2 वर्षों से कर रहा था यौन शोषण।

0

आरोपी युवक ने किया स्वीकार दो वर्षों से था लड़की के साथ शारीरिक संबंध, शादी के लिए भी हूं तैयार, लेकिन उसके परिजन कर रहे हैं शादी से इंकार

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगुसराय में एक बार फिर एक युवक के द्वारा प्यार की आड़ में नाबालिग छात्रा से लगातार 2 वर्षों तक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।हालांकि मामला संज्ञान में आते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष कुमार ने गांव के ही एक छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में आरोपी के परिजन शादी की बात से इंकार कर गए।

Midlle News Content

तब पीड़िता ने अपने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। परिजनों को जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं आरोपी युवक आशीष कुमार ने भी स्वीकार किया है कि उसका उक्त छात्रा के साथ 2 वर्षों तक शारीरिक संबंध है, वह शादी के लिए तैयार है लेकिन उसके परिजन शादी से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

 

- Sponsored -

- Sponsored -