बेगूसराय लोकसभा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नामांकन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक

 

डीएनबी भारत डेस्क

अगामी 19 अप्रैल को बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बेगूसराय_लोकसभा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह के होने वाले नामांकन को लेकर आज बलिया नगर स्थित विवेक बिहार में बलिया प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई और नामांकन के दिन होने वाले सभा की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई एनडीए के सभी सम्मानित साथियों ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से  सांसद सह केन्द्रीय_मंत्री गिरिराज सिंह के ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।

Midlle News Content

मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अगुआई में देश बदल रहा है और हमें उस बदलाव को और अधिक गति देते हुए पुनः सशक्त सरकार का निर्माण करना है जिससे इस विकास यात्रा में कोई अवरोध पैदा न हो,भारत भव्य बने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान अग्रणी श्रेणी में रखे। गिरिराज सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से सम्वाद किया एवं कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी व उसके घटक दलों की अगुआई में देश में हो रहे उत्तरोत्तर विकास को और अधिक गति देने के लिए कार्यकर्ताओं व आमजनमानस ने जो संकल्प लिया है वह पूर्ण होता दिख रहा है।

“अबकी बार 400 पार” का लक्ष्य पूर्ण होगा व भारत विश्वगुरु बनेगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक व जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय  ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की गति को आगे बढ़ा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर गिरिराज सिंह जी को भारी मतों से विजय दिलाकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करने का काम करेंगे। जदयू नेता  साहेबपुर कमाल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमर कुमार ने कहा कि बिहार में 40 की 40 सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीतकर महागठबंधन को जीरो पर आउट करने का काम करेंगी।

हम जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई गाथा लिख रहा है ,देश की जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए वयाकुल है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री राकेश रौशन उर्फ मुन्ना ने किया। मौके पर लोजपा नेता सुरेंद्र विवेक,जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,लोकसभा संयोजक कृष्णा मोहन पप्पू,राजेश अम्बष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी,छोटे लाल सिंह,आयुष ईश्वर,नितिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -