नालंदा में लोजपा को लगा झटका, लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ राजू अपने समर्थकों के साथ थामा राजद का हाथ

 

पार्टी क्रियाकलाप से है नाराज

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है। नालंदा जिले में राजनीतिक दलों के बीच नेताओं का आवागमन तेज हो गया है, जिससे चुनावी समीकरण में बड़े बदलाव की संभावना बढ़ गई है। इसी कड़ी में, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नालंदा में एक बड़ा झटका लगा है।

Midlle News Content

पार्टी के संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने लोजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने स्वयं उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बिहारशरीफ स्थित राजद कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि नीति, विचारधारा और सिद्धांत से प्रभावित होकर मैंने राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने का निर्णय लिया है।

तेजस्वी यादव का युवाओं के रोजगार के प्रति दृष्टिकोण सराहनीय है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे, ऐसे और भी राजनीतिक उलटफेर उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -