मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं में स्वाभिमान व विश्वास का भाव कायम किया – लेशी सिंह

आज पटना में सीएम नीतीश कुमार ने 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किया। 10 हजार पुलिस कर्मियों ने महिला पुलिस की संख्या चार हजार के करीब। मंत्री लेशी सिंह ने कहा 'सीएम ने महिलाओं को दिया है बराबरी का मौका'

0

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कुल 10459 नवनियुक्त पुलिस कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल तैतीस फीसीदी महिला पुलिसकर्मियों की हिस्सेदारी होना ये बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज बिहार के लिए गौरव की बात है कि आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कुल 10459 नवनियुक्त पुलिस कर्मियों में कुल तैतीस फीसीदी महिला पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। ये बिहार की महिलाओं के लिए बिहार की आधी आवादी के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि जो महिला घर की दहलीज से बाहर नहीं निकलती थी वो महिलाएं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने लगी है। आज बिहार के सभी थाने, सरकारी प्रतिष्ठानों में महिला पुरुष से कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं। आज पुलिस में महिलाएं आगे आकर समाज की सुरक्षा में तत्परता से अपनी महती भूमिका निभा रही हैं। वहीं पुलिस में महिलाओं को आरक्षण तथा महिला बटालियन की स्थापना से महिलाओं में नया विश्वास कायम हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को नवजीवन दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नारी समाज को अधिकार और सम्मान दिया है। आज महिलाएं पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला परिषद् अध्यक्षा, महापौर, मुखिया, प्रखंड प्रमुख, सरपंच बनने का अवसर देकर सही मायने में महिला समाज को गौरवान्वित महसूस कराया है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने लगी हैं। इससे महिलाओं में स्वाभिमान बढ़ा है। मंत्री लेशी सिंह ने सभी नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -