नालंदा में अलविदा जुमा की नमाज के लिए जुटी भारी भीड़, अहम होता है रमजान का अंतिम जुमा

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के बड़ी दरगाह, जामा मस्जिद समेत जिले के अन्य मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान शहर के सभी मस्जिदों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नालंदा में पूर्व से ही गंगा जमुनी तहजीब रही है। हम लोग आपस में मिलकर कायम रखेंगे। ईद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा खास चौकसी बरती जा रही है।

Midlle News Content

जुमा की आखिरी नमाज को लेकर बड़ी दरगाह स्थित मस्जिद सैकड़ों की संख्या में मुसलमान भाइयों ने आखिरी जुमा की नमाज अदा कर राज्य और जिले की सुख शांति की कामना की। नमाज अदा करने के बाद मुसलमान भाइयों ने बताया कि एक महीने तक रमजान में की गई इबादत अलविदा जुम्मे में अल्लाह कबुल करते है।

मुसलमान भाइयों ने बताया की अलविदा जुम्मा एक तरह का ईद होता है। 2024 मुबारक महीने रमजान का आखिरी जुमा मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इसे अलविदा जुमा या जुमातुल विदा भी कहा जाता है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -